नई दिल्ली, 06 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके शांति, सद्भाव और वैश्विक कल्याण के संदेश की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका नैतिक एवं आध्यात्मिक नेतृत्व दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा, “परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
Breaking News
- दुर्ग: बारिश के साथ दिखने लगा मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
- एनजीटी ने साकेत वन क्षेत्र अतिक्रमण मामले में डीडीए से मांगी लंबित मामलों की पूरी जानकारी
- पोलैंड में यूक्रेन को 'पैट्रियट' मिसाइलों की कथित गुप्त आपूर्ति पर सियासी विवाद
- Space में तकनीक का बड़ा प्रयोग
- 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल
- ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल?
- दुर्ग: ग्राम कुथरेल में सामुदायिक मध्यस्थता अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों को दिया गया विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का संदेश
- हेवी ब्लास्टिंग से दहशत में नराईबोध के ग्रामीण, मांगें नहीं मानी तो एसईसीएल मुख्यालय घेरने की चेतावनी
- मेरिट सूची में नाम देखते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, धमतरी के कॉलेजों में प्रवेश शुरू
- राष्ट्रसेवा में उनका योगदान
प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी















