नई दिल्ली, 06 जुलाई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच क्रूड ऑयल की जरूरतों के बड़े हिस्से की आवाजाही और सप्लाई के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस से लदे जहाज अब निकलने लगे हैं। इन सबके बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। यह 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 0.28 डॉलर यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 0.18 डॉलर यानी 0.26 फीसदी टूटकर 68.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।इस बीच ओपेक प्लस देशों ने भी अगले महीने से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। सऊदी अरब और रूस की अगुवाई में सात देशों ने हर दिन 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त क्रूड ऑयल के उत्पादन की मंजूरी दी है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रविवार को तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही पहले के मुकाबले बेहतर दिखी। यूरिया, डीएपी और सल्फर ला रहे 15 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज से गुजर चुके हैं। ये सभी जहाज भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं।
Breaking News
- दुर्ग: बारिश के साथ दिखने लगा मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
- एनजीटी ने साकेत वन क्षेत्र अतिक्रमण मामले में डीडीए से मांगी लंबित मामलों की पूरी जानकारी
- पोलैंड में यूक्रेन को 'पैट्रियट' मिसाइलों की कथित गुप्त आपूर्ति पर सियासी विवाद
- Space में तकनीक का बड़ा प्रयोग
- 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल
- ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल?
- दुर्ग: ग्राम कुथरेल में सामुदायिक मध्यस्थता अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों को दिया गया विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का संदेश
- हेवी ब्लास्टिंग से दहशत में नराईबोध के ग्रामीण, मांगें नहीं मानी तो एसईसीएल मुख्यालय घेरने की चेतावनी
- मेरिट सूची में नाम देखते ही खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, धमतरी के कॉलेजों में प्रवेश शुरू
- राष्ट्रसेवा में उनका योगदान
(संशोधित) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंड क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब















