Breaking News

आमिर खान ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? इससे पहले नाक में नोजपिन पहनकर भी किया था फैन्स को हैरान


मनोरंजन 07 July 2026
post

आमिर खान ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? इससे पहले नाक में नोजपिन पहनकर भी किया था फैन्स को हैरान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की शादी चर्चा में रही. एक वजह थी गौरी के साथ उनकी पुरानी जान पहचान और बॉन्डिंग दूसरी वजह थी आमिर खान का लुक. अब आप कहेंगे कि तस्वीर तो हमने भी देखी है. आमिर ने सीधा-सादा आइवरी कलर का धोती और अंगरखा पहना था. इसमें चर्चा किस बात की शुरू हो गई. ये चर्चा रही आमिर खान के पांव में सजी पायल की. अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले आमिर इस बार शादी के मौके पर एक पैर में मोटी पायल पहने नजर आए. 



आमिर खान ने पांव में क्यों पहनी पायल?

अगर रीति-रिवाज के तौर पर देखा जाए तो दूल्हे के पांव में पायल पहनने की कोई रीत सुनने को नहीं मिलती. इसे आप सीधे तौर पर फैशन से जोड़कर देख सकते हैं. क्योंकि ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने फैशन के नाम पर इस तरह का एक्सपेरिमेंट किया हो. साल 2018 में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की रिलीज के वक्त आमिर खान नोजपिन पहने नजर आते थे. कान में बालियां पहनने का उनका अंदाज तो और पुराना है. आमिर खान ने अपनी फिल्म लगान (2001) के वक्त अपने किरदार के लिए कानों में बालियां पहनी थीं. इन बालियों का भी एक किस्सा था. ये बालियां उस फिल्म की अस्टिटेंट डायरेक्टर और अब उनकी एक्स वाइफ किरण राव की थीं.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की. यह शादी आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर एक साधारण और निजी समारोह में हुई. इस मौके पर दुल्हन के साथ-साथ दूल्हे का लुक भी खूब चर्चा में रहा, खासकर आमिर खान के पांव में सजी पायल. एक वीडियो में देखा गया कि आमिर ने एक पैर में मोटी खूब भारी-भरकम चांदी की पायल पहनी हुई थी.

आमिर ने इस खास दिन आईवरी कलर का धोती-कुरता चुना, जिसमें एक खूबसूरत ब्रोच भी लगा था. लेकिन उनकी ड्रेस का सबसे अनोखा और चर्चित हिस्सा था पैर में बंधा वो मोटी चांदी की जूलरी जो धोती के नीचे से झलक रहा था. सोशल मीडिया पर फैन्स ने तुरंत इसे नोटिस किया और इस अनोखे स्टाइल पर काफी बातें हुईं. कई लोगों ने पूछा कि क्या यह किसी रिवाज या परंपरा का हिस्सा है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.