Breaking News

Taylor Swift से कितने बड़े हैं पति ट्रैविस केल्स, दौलत के मामले में हस्बैंड से 20 गुना से ज्यादा कमाई


मनोरंजन 04 July 2026
post

Taylor Swift से कितने बड़े हैं पति ट्रैविस केल्स, दौलत के मामले में हस्बैंड से 20 गुना से ज्यादा कमाई

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियों में शामिल टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और ट्रैविस केल्स (Travis Kelce)  सुर्खियों में हैं. इसकी वजह सिर्फ उनकी शादी नहीं, बल्कि दोनों की उम्र और दौलत को लेकर हो रही चर्चा है. सोशल मीडिया पर लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इन दोनों की उम्र में कितना फर्क है और क्या सचमुच टेलर स्विफ्ट, अपने पति ट्रैविस केल्स से कई गुना ज्यादा अमीर हैं. दिलचस्प बात यह है कि जहां नेटवर्थ में दोनों के बीच अरबों डॉलर का अंतर है, वहीं उम्र का फासला सिर्फ कुछ हफ्तों का है.



कौन हैं टेलर स्विफ्ट?

टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे सफल पॉप सिंगर्स और सॉन्गराइटर्स में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं और उनका 'Eras Tour' इतिहास के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिक टूर में शामिल रहा. म्यूजिक, रिकॉर्डिंग, पब्लिशिंग और अलग-अलग बिजनेस वेंचर्स की बदौलत उनकी गिनती दुनिया की सबसे अमीर महिला कलाकारों में होती है. 

कपल की नेटवर्थ में है बड़ा अंतर

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर स्विफ्ट की अनुमानित नेटवर्थ करीब 2.1 अरब डॉलर है. वहीं ट्रैविस केल्स की नेटवर्थ लगभग 9 करोड़ डॉलर आंकी जाती है. यानी टेलर स्विफ्ट की संपत्ति अपने पति से 20 गुना से भी ज्यादा है. दोनों की कुल संयुक्त नेटवर्थ करीब 2.19 अरब डॉलर बताई जा रही है.

टेलर स्विफ्ट के पति ट्रैविस केल्स कौन हैं?

कितना है एज गैप?

टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर 1989 को हुआ था, जबकि ट्रैविस केल्स का जन्म 5 अक्टूबर 1989 को हुआ था. यानी ट्रैविस, टेलर से सिर्फ 69 दिन बड़े हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं कि जिस जोड़ी के एज गैप की चर्चा हो रही है, उसमें उम्र का अंतर दो महीने से कुछ ही ज्यादा है.

फिर एज गैप की चर्चा क्यों?

असल में दोनों की शादी के बाद इंटरनेट पर उनके प्रोफाइल, उम्र, करियर और कमाई की तुलना करने वाले पोस्ट तेजी से वायरल होने लगे. इन्हीं पोस्ट्स में एज गैप का भी जिक्र होने लगा. हालांकि उम्र का यह अंतर बेहद मामूली है. चर्चा सिर्फ इसलिए है क्योंकि दोनों इस समय दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल हैं.

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स के रिश्ते की चर्चा 2023 में शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों कई पब्लिक इवेंट्स और NFL मैचों में साथ नजर आए. पिछले कुछ सालों में यह जोड़ी दुनिया की सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ियों में शामिल हो गई. शादी के बाद अब दोनों की उम्र, कमाई और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.