दंतेवाड़ा, 08 जुलाई । नगर पंचायत बारसूर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के तहत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निकाय क्षेत्र में 51 ऐसे हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं किया है।
नगर पंचायत की टीम ने सभी अधूरे मकानों का निरीक्षण कर संबंधित हितग्राहियों को नोटिस जारी करते हुए सितंबर माह से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत के अनुसार, योजना के तहत फाउंडेशन, लिंटल और रूफ स्तर तक की किश्तें जारी होने के बावजूद कई हितग्राहियों ने निर्धारित चरणों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। इससे वर्षों बाद भी कई आवास अधूरे पड़े हैं। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
- वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: मिल्की वे के विशाल ब्लैक होल को लेकर मिला अहम सुराग
- लगभग दस लाख प्रवासी भारतीयों से लेकर 13 लाख छात्रों तक: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जन-संबंध
- नशा मुक्त भारत अभियान देशभर में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा
- रूस ने यूक्रेनी ड्रोन का मुकाबला करने के लिए मस्क के स्टारलिंक सिस्टम को जाम करने की कोशिश की।
- खामेनेई की अंतिम यात्रा इराक में प्रवेश करते ही हजारों लोग जुलूस में शामिल हो गए।
- अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर भारी बारिश से पैदा हुए हालात की जानकारी ली
- तमिलनाडु के 22 जिलों में शुरू हुई 'नलम एआई' व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा, घर बैठे होगी बाह्य रोगी प्री-बुकिंग
- एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर
- गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
- अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 51 हितग्राहियों को जारी हुआ नोटिस
अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 51 हितग्राहियों को जारी हुआ नोटिस















