युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के लिए एथलीटों के चयन हेतु अपनाए जाने वाले मानदंड और प्रक्रिया सहित ओलंपिक योग्यता और चयन प्रक्रिया प्रकाशित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल, पैरा एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े खेल आयोजनों के लिए चयन नीति और मानदंड को संबंधित एनएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर खेलों के प्रारंभ होने से कम से कम दो वर्ष पहले व्यापक रूप से प्रचारित और अपलोड किया जाना चाहिए। चयन नीति और मानदंड को एनएसएफ की सदस्य इकाइयों और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ भी साझा किया जाना चाहिए। लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल 14 से 30 जुलाई 2028 के बीच आयोजित होने वाले हैं। लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के लिए योग्यता प्रक्रिया संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संघों द्वारा जारी की जा चुकी है। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों से अनुरोध किया गया है कि वे इस महीने की 15 तारीख से पहले खेलों के लिए एथलीटों के चयन हेतु अपनाए जाने वाले मानदंड और प्रक्रिया सहित ओलंपिक योग्यता और चयन प्रक्रिया प्रकाशित करें। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सभी हितधारकों के लाभ के लिए एथलीट चयन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।
Breaking News
- योगिनी एकादशी: भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
- डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण
- सांसद बघेल ने अहिवारा में किया 133 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
- रायपुर : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति
- बिरहोर समुदाय के बीच पहुंचे जिपं सीईओ, आंगनबाड़ी और स्कूल का देखा सच
- AI एजेंट्स पर भरोसा बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की नई पहल, सुरक्षा पर रहेगा जोर
- क्या कभी पिया है करी पत्ते का पानी?
- वायरल: 'स्पाइडरमैन' टॉम हॉलैंड ' ओडिसी' इवेंट से पहले मुंबई पहुंचे
- सरकार ने मान्यता प्राप्त खेल संघों को लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया प्रकाशित करने का आदेश दिया है।
- इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, टी20 सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
सरकार ने मान्यता प्राप्त खेल संघों को लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया प्रकाशित करने का आदेश दिया है।















