नॉटिंघम, 08 जुलाई । इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 76 रन पर सिमट गई।
भारत की शुरुआत आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत ने पहले छह ओवर में ही पांच विकेट गंवा दिए और इसके बाद पूरी टीम 11.4 ओवर में ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर ने तीन और आदिल रशीद ने दो विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सैम करन 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। जोस बटलर ने 36 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है और अब उसके पास अगले मुकाबले में सीरीज जीतने का मौका होगा।
संक्षिप्त स्कोर
इंग्लैंड: 201/7 (20 ओवर)
फिल सॉल्ट 70,सैम करन नाबाद 41,प्रिंस यादव 2/30, हर्षित राणा 2/40।
भारत: 76 (11.4 ओवर)
वैभव सूर्यवंशी 13, जोश टंग 4/28, जोफ्रा आर्चर 3/29, आदिल रशीद 2/14।
परिणाम: इंग्लैंड 125 रन से विजयी, सीरीज में 2-0 से आगे।।
Breaking News
- वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: मिल्की वे के विशाल ब्लैक होल को लेकर मिला अहम सुराग
- लगभग दस लाख प्रवासी भारतीयों से लेकर 13 लाख छात्रों तक: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जन-संबंध
- नशा मुक्त भारत अभियान देशभर में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा
- रूस ने यूक्रेनी ड्रोन का मुकाबला करने के लिए मस्क के स्टारलिंक सिस्टम को जाम करने की कोशिश की।
- खामेनेई की अंतिम यात्रा इराक में प्रवेश करते ही हजारों लोग जुलूस में शामिल हो गए।
- अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर भारी बारिश से पैदा हुए हालात की जानकारी ली
- तमिलनाडु के 22 जिलों में शुरू हुई 'नलम एआई' व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा, घर बैठे होगी बाह्य रोगी प्री-बुकिंग
- एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर
- गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
- अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 51 हितग्राहियों को जारी हुआ नोटिस
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर















