प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। वे हरियाणा के जिंद रेलवे स्टेशन पर जिंद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वे जिंद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
दोपहर में प्रधानमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना क्षेत्रों में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री जालंधर का भी दौरा करेंगे, जहां वे कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट सहित 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।















