सुकमा, 17 जुलाई जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने पदभार संभालने के बाद आज शुक्रवार काे पहली बार मीडिया से चर्चा के दाैरान कहा कि सुकमा लंबे समय तक नक्सल प्रभावित जिला रहा है, लेकिन वर्तमान में सुरक्षाबलों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से माओवाद का प्रभाव लगभग समाप्त हाे गया है। अब प्राथमिकता जिले को सुरक्षित, विकसित और विश्वास से परिपूर्ण बनाने की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में सुकमा देश भर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विकास और शांति के लिए जाना जाए। एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो।
उन्होंने बताया कि अंदरूनी गांवों में लगातार संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि मयंक गुर्जर इससे पहले बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वे कर्रेगुट्टा जैसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा रहे हैं।
Breaking News
- पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी : मयंक गुर्जर
- कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी पर विधानसभा में सवाल, विधायक ने मांगा जवाब
- देश में इस वर्ष के अंत तक 350 रेलवे स्टेशनों का होगा नवनिर्माण : अश्विनी वैष्णव
- बीएसपी को पीएनजी की आपूर्ति करेगा अडाणी टोटल गैस, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
- एंडी बर्नहैम ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता बने; अगला पड़ाव – प्रधानमंत्री
- भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
- सेमीकंडक्टर 2.0: भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का विस्तार
- किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी दाने का पानी?
- फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे
- लुइस सुआरेज़ ने रोनाल्डो नाज़ारियो को बताया 'सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ नंबर-9', साझा की तस्वीर
पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी : मयंक गुर्जर















