Breaking News

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को लिखा पत्र, दूसरे अस्पताल ले जाने की मांग


देश 18 July 2026
post

सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक को लिखा पत्र, दूसरे अस्पताल ले जाने की मांग

नई दिल्ली, 18 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि 'सोनम वांगचुक की प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट अब सार्वजनिक है और इसमें स्पष्ट रूप से दर्ज है कि उनका चिकित्सकीय परीक्षण उनकी सहमति से किया गया'।

यह बात अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ऐसे में यह समझ से परे है कि इस पूरे मामले में विवाद किस बात को लेकर खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप, अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद प्रशासन ने सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया ताकि उनका समुचित उपचार हो सके और स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

मालवीय ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या विपक्ष यह चाहता था कि उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ती, ताकि इस मुद्दे को राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम बनाया जा सके। उनके अनुसार, ऐसी परिस्थिति में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसे विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है।

मालवीय ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने इसे जिम्मेदार प्रशासनिक कदम बताते हुए कहा कि इस पर अनावश्यक राजनीतिक विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।हालांकि, सोनम वांगचुक या विपक्षी दलों की ओर से अमित मालवीय के इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.