देहरादून, 18 जुलाई । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्मित की जा रही 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बनाया जा रहा 200 मीटर लंबा पुल भी अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इस परियोजना के पूरा होने से बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत पुल की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की जांच के लिए आवश्यक टेस्टिंग और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर से होकर गुजरने वाले वाहनों के कारण अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। पुल और सुरंग के संचालन में आने के बाद वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी, यात्रा का समय कम होगा तथा नगर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक घटेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि चारधाम यात्रा की समग्र व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
Breaking News
- कॉटन विश्वविद्यालय में परंपरा से परिवर्तन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
- शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया
- भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जल्द ही वैश्विक विकास में इसका छठा हिस्सा होगा: सीतारमण
- 43 की उम्र तीसरी बार बनने जा रही The Odyssey एक्ट्रेस, प्रेग्नेंसी में किया 5 फिल्मों का प्रमोशन, हेलीकॉप्टर में आती थीं काम पर
- भटगांव माध्यमिक शाला में गायत्री परिवार का वृक्ष गंगा अभियान, 50 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प
- दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु दीप ने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में दिलाया भारत को कांस्य पदक
- करोड़ों की सोलर सिंचाई योजना ठप, 65 किसान फिर बारिश के भरोसे
- रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा
- केंद्र सरकार ने शुरू की डाक विभाग के आधिकारिक शुभंकर बनाने के लिए प्रतियोगिता
- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा, पुल अंतिम चरण में
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा, पुल अंतिम चरण में















