सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) का जन्मदिन बुधवार को सेवा, सामाजिक सरोकार और जनसहभागिता के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही उनके कार्यालय और निवास पर शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भी उनके निवास सूर्या विहार पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
जन्मदिन समारोह का सबसे भावनात्मक पल तब देखने को मिला जब दिव्य ज्योति निःशुल्क नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, जामुल के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया और इंद्रजीत सिंह की पत्नी अमनदीप कौर ने अपने हाथों से उन्हें उपहार भेंट किए। इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
100 किलो लड्डुओं से हुआ तुलादान
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण 100 किलोग्राम लड्डुओं से इंद्रजीत सिंह का तुलादान रहा। यह आयोजन इंदर परिवार की ओर से किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
वहीं युवा नेता बजरंगी लाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। युवाओं ने इंद्रजीत सिंह के मुखौटे पहनकर उत्साह के साथ केक कटवाया और उनके समर्थन में नारे लगाए। इस अनूठे आयोजन ने पूरे माहौल को उत्साह और जोश से भर दिया।
गुरुद्वारे में अरदास, मंदिर में पूजा
समारोह के दौरान सन्नी भाई की ओर से 46 किलोग्राम मिक्स मिठाई का वितरण किया गया। इसके बाद नेहरू नगर गुरुद्वारा नानक सर में अरदास कर इंद्रजीत सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और समाज सेवा के लिए प्रार्थना की गई। संगत को नाश्ता भी कराया गया। इसके पश्चात उन्होंने सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर कोहका स्थित वीरा के अंगना पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग पहले से मौजूद थे।
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, युवा भाजपा नेता मनीष पांडे, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, धर्मेंद्र यादव, सुजीत बघेल, रूंगटा कॉलेज के डायरेक्टर संजय रूंगटा, भाजपा नेता अंजय शुक्ला, पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा, सभापति गिरिवर (बंटी) साहू, पार्षद पीयूष मिश्रा, केशव चौबे, दिवाकर भारती, लक्ष्मीपति राजू, कन्हैया सोनी, पूर्व राज्यमंत्री बीड़ी कुरैशी, के.एस. बेदी सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
सेवा और जनविश्वास का बना प्रतीक
पूरे दिन चले इस आयोजन में जन्मदिन केवल एक निजी उत्सव नहीं रहा, बल्कि समाज सेवा, भाईचारे और जनसंपर्क का संदेश देने वाला कार्यक्रम बन गया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) के प्रति जनता के विश्वास और स्नेह को भी उजागर किया।
Breaking News
- इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन सेवा और जनसरोकार के नाम, नेत्रहीन बच्चों संग मनाया जश्न
- जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित
- दो वक्त की रोटी को तरस रहे, चाल में रहने को मजबूर आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने सुनाई बदहाली की दास्तान
- जीशान अय्यूब को 'चौहान' के मेकर्स ने दिया धोखा? अजय देवगन की फिल्म पर लगाया आरोप- 'आवाज का गलत इस्तेमाल किया
- साय ने यूनिसेफ प्रतिनिधि का स्वागत किया
- रुबियो का कहना है कि अमेरिका अभी भी ईरान संकट पर बातचीत करने को तैयार है
- स्पेन और फ्रांस में आग, बाल्कन में ओलावृष्टि; यूरोप का अनिश्चित मौसम जारी है।
- विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री का कहना है कि मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के कारण 2026 में वैश्विक विकास दर घटकर 1.3% हो सकती है।
- क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए
इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन सेवा और जनसरोकार के नाम, नेत्रहीन बच्चों संग मनाया जश्न















