नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में संपत्तिकर निर्धारण एवं आरोपण की प्रक्रिया को गति देते हुए बीएसपी क्षेत्र में निर्मित भवनों एवं भूमियों का परिमाप (माप) और सर्वे किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित दुकानों का विस्तृत माप एवं सर्वे किया गया।
निगम द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य बीएसपी क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक एवं अन्य परिसरों का वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज कर संपत्तिकर का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी निर्धारण करना है। सर्वे के दौरान दुकानों के आयाम, निर्मित क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का रिकॉर्ड तैयार किया गया, जिससे भविष्य में कर निर्धारण की प्रक्रिया अधिक सटीक और व्यवस्थित हो सके। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि संपत्तिकर सर्वे अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे निगम क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इससे कर व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी तथा निगम को शहर के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। साथ ही सभी संपत्तियों का अद्यतन रिकॉर्ड तैयार होने से कर संबंधी विसंगतियों को भी दूर किया जा सकेगा।
Breaking News
- Dal Cooking Tips: अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका
- भ्रष्टाचार निरोधक प्रयासों की दी विस्तृत जानकारी
- भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे
- स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल
- "क्या वो 2045 में भी प्रासंगिक रहेंगे?" शाहरुख खान के "आखिरी सुपरस्टार" होने के दावे पर अन्नू कपूर का जवाब
- इलेक्ट्रिक SUV बाजार में ई-विटारा की धूम, ग्राहकों का बढ़ा भरोसा
- अब घटनास्थल पर ही जुटेंगे अहम सबूत
- एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान
- विश्व कप फाइनल की हार के बाद भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- यह दर्द बहुत गहरा है
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाओं को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे















