प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी अदम्य साहस और अटूट देशभक्ति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रखती है।
श्री मोदी ने कहा कि चंद्र शेखर आजाद ने अनगिनत युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्र शेखर आजाद का संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि चंद्र शेखर आजाद ने न केवल ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का भी काम किया।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने अदम्य साहस, अडिग संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया और अनगिनत युवाओं के दिलों में मातृभूमि के प्रति समर्पण की लौ प्रज्वलित की।
मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अपने अंतिम क्षणों तक मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए चंद्र शेखर आजाद ने बलिदान, साहस और देशभक्ति का एक अमिट उदाहरण प्रस्तुत किया, जो देश के लोगों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।















