नई दिल्ली, 28 जुलाई । ऑनलाइन फूड और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्विगी के इंस्टामार्ट प्लेटफॉर्म के कारोबार में बड़ा बदलाव हुआ है। इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनकी जगह अब मिंत्रा की पूर्व सीईओ नंदिता सिन्हा कंपनी का कार्यभार संभालेगी।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की सूचना के अनुसार नंदिता सिन्हा 03 अगस्त, 2026 से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पद संभालेंगी। नंदिता सिन्हा इससे पहले मिंत्रा की सीईओ थीं।
कंपनी के मुताबिक, झा ने स्विगी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (समूह) श्रीहर्ष मजेटी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा, ‘‘ मैं संगठन के बाहर अन्य अवसरों को अपनाने के लिए इंस्टामार्ट के सीईओ पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’’
वहीं, नई जिम्मेदारी के बारे में सिन्हा ने कहा, ‘‘इंस्टामार्ट भारत में लोगों की रोजमर्रा की खरीदारी के केंद्र में है। मैं अपने सहयोगियों, भागीदारों और उपभोक्ताओं के साथ मिलकर इसकी वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं।’’
Breaking News
- दिल्ली में 'सराय काले खां लूप' पर जाम से मुक्ति दिलाने को एनएचएआई ने शुरू किया काम
- संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा
- एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर एक्शन में कलेक्टर महोबे, सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण
- एक साल बाद भी झिटकीपारा में प्राथमिक शाला भवन नहीं बना, अस्थायी झोपड़ी में स्कूल
- तकनीकी वस्त्रों से संबंधित कुल 59 पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए: केंद्र
- उर्वरक की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 2025 में 4.84 लाख से अधिक छापे मारे।
- बस्तर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया, रक्षा मंत्री ने दिया जवाब
- स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह
- बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुए; आईटी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया।
- सरकार व सामाजिक संगठन मिलकर 2030 तक हासिल करेंगे बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य : सावित्री ठाकुर
स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह















