कोरबा, 28 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी "समरसता संकल्प अभियान" चलाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 तक सात माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से संत रविदास के बेगमपुरा दर्शन तथा सामाजिक समरसता के संदेश को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाया जाएगा।
यह जानकारी मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नवीन अरोरा, रीतू चौरसिया एवं अजय वैष्णव ने संयुक्त रूप से दी।
भाजपा नेताओं ने बताया कि, अभियान के तहत पहला कार्यक्रम 28 जुलाई को वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलशों के पूजन के साथ शुरू हुआ। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलश पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि, 29 जुलाई से 10 सितंबर के बीच जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश देशभर के 21 हजार स्थानों तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के 51 हजार मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन होगा। वाराणसी के गंगा घाटों पर भी भव्य दीपमाला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि, 29 जुलाई से 15 जनवरी तक भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देशभर में संत-महात्माओं, धार्मिक नेताओं, कथावाचकों, कीर्तन मंडलियों और भजन गायकों से संपर्क कर संत गुरु रविदास के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।
इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर से वाराणसी तक एक माह की राष्ट्रव्यापी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली पर संपन्न होगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि, संत रविदास का बेगमपुरा का विचार एक ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, दुख और चिंता न हो। पार्टी इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।
Breaking News
- दिल्ली में 'सराय काले खां लूप' पर जाम से मुक्ति दिलाने को एनएचएआई ने शुरू किया काम
- संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा
- एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर एक्शन में कलेक्टर महोबे, सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण
- एक साल बाद भी झिटकीपारा में प्राथमिक शाला भवन नहीं बना, अस्थायी झोपड़ी में स्कूल
- तकनीकी वस्त्रों से संबंधित कुल 59 पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए: केंद्र
- उर्वरक की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 2025 में 4.84 लाख से अधिक छापे मारे।
- बस्तर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया, रक्षा मंत्री ने दिया जवाब
- स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह
- बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुए; आईटी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया।
- सरकार व सामाजिक संगठन मिलकर 2030 तक हासिल करेंगे बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य : सावित्री ठाकुर
संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा















