उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी है। लीग का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर आर्यन जुयाल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और 2022 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। 2024-25 दिलीप ट्रॉफी में कप्तानी निभा चुके आर्यन 2023 से रणजी ट्रॉफी में भी लगातार खेल रहे हैं। 2024 और 2025 में यूपी टीम की गोरखपुर कमान संभाली। इसके अलावा आर्यन इंडिया अंडर-19 टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं।
गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी निवासी आर्यन को लगातार दूसरी बार रिटेन किया है। लीग में लायंस समेत मेरठ मेवरिक्स, नोएडा किंग्स, काशी रुद्रास, कानपुर सुपरस्टार्स और लखनऊ फाल्कंस की टीमें हिस्सा ले रही हैं। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आर्यन जुयाल बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर वह जल्द ही भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।
Breaking News
- गिरिराज सिंह तीन अगस्त को 'हथकरघा प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र' का करेंगे उद्घाटन
- राज्यसभा में पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस
- बस्तर के मांझी-चालकी बने खास मेहमान, राष्ट्रपति ने खुद परोसा भोजन
- जगदलपुर में सीखेंगे कार्टून और कैरिकेचर
- भखारा में पहली बार राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड बेसिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 99 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
- नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश की स्थिति पर जताई चिंता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील
- स्टॉक मार्केट में लोहिया कॉर्प की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
- बस्तर में मलेरिया दर में बड़ी गिरावट
- सावन पूजा पर भूमि पेडनेकर की पोस्ट वायरल, लुक को लेकर उठे सवाल
- यूपी टी-20 लीग : गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी
यूपी टी-20 लीग : गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी















