Breaking News

हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय स्ट्राइकरों ने बताया सफलता का फॉर्मूला


खेल 31 July 2026
post

हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय स्ट्राइकरों ने बताया सफलता का फॉर्मूला

 एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के आगाज में अब दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम तैयारियों में जुटी हुई है।

टीम के स्टार फॉरवर्ड मनदीप सिंह, अभिषेक और शिलानंद लकड़ा का मानना है कि आधुनिक हॉकी में सफलता के लिए फॉरवर्ड खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, निरंतरता और टीमवर्क सबसे अहम हैं।

अपने चौथे एफआईएच विश्व कप में उतरने जा रहे अनुभवी फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा और अब वही अनुभव युवा खिलाड़ियों के साथ साझा कर रहे हैं।

उन्होंने हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, "जब मैं युवा था, तब मैं सीनियर खिलाड़ियों से खूब सवाल पूछता था और उनसे बहुत कुछ सीखा। अब मैं वही अनुभव युवा फॉरवर्ड खिलाड़ियों के साथ साझा करता हूं। हम बड़े मुकाबलों में दबाव को संभालने, शांत रहने और सही फैसले लेने पर चर्चा करते हैं।"

मनदीप के अनुसार, गोल करने की सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि सुनियोजित अभ्यास से मिलती है।

उन्होंने कहा, "हम फॉरवर्ड खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र काफी विशेष होते हैं। हम डी के भीतर तालमेल बनाने, अंतिम पास को सही तरीके से लेने और हर आक्रमण को परिणाम तक पहुंचाने पर लगातार मेहनत करते हैं। हमारा लक्ष्य हर बार डी में प्रवेश करने पर गोल करना, गोल पर शॉट लगाना या पेनल्टी कॉर्नर हासिल करना होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक अच्छा स्ट्राइकर सिर्फ गोल करने के बारे में नहीं सोचता। हॉकी टीम का खेल है और साथियों के साथ जितनी बेहतर समझ होगी, उतना ही प्रभावी प्रदर्शन होगा।"

अपने पहले एफआईएच विश्व कप की तैयारी कर रहे शिलानंद लकड़ा ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों, खासकर मनदीप सिंह का मार्गदर्शन उनके लिए काफी मददगार रहा है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.