जांजगीर-चांपा, 01 अगस्त। शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद से संबंधित वायरल वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल वीडियो तथा जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में कौशिक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Breaking News
- राष्ट्रमंडल खेल : प्रीति और जैसमीन ने मुक्केबाजी में जीते स्वर्ण
- स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड की कप्तानी, बास डी लीडे बने नए कप्तान
- सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
- PMGSY-IV में विशेष प्रावधान की मांग
- शिक्षा, संस्कृति और स्वराज के महानायक
- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं राजर्षि टंडन
- सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा
- ‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई
- सीडब्ल्यूजी 2026: मेंस जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाल, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज
- टेस्ला ने भारत में मॉडल Y प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव की टेस्ट ड्राइव शुरू की
जांजगीर चांपा: शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक निलंबित















