नगर पालिक निगम भिलाई में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले 7 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिश चन्द्र बारले, पम्प सहायक मदन मोहन तिवारी, नारायण साहू, मजदूर मिलत्तीन बाई, प्रोसेस सर्वर सरोज कन्नौजे एवं सफाई कामगार दुजराम शामिल हैं। निगम आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना किए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में कर्मचारियों द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन महत्वपूर्ण होता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अनुभव और कार्यों के माध्यम से निगम की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। समारोह में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- राष्ट्रमंडल खेल : प्रीति और जैसमीन ने मुक्केबाजी में जीते स्वर्ण
- स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड की कप्तानी, बास डी लीडे बने नए कप्तान
- सर्राफा बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
- PMGSY-IV में विशेष प्रावधान की मांग
- शिक्षा, संस्कृति और स्वराज के महानायक
- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं राजर्षि टंडन
- सेंसेक्स और निफ्टी जुलाई में करीब 2 प्रतिशत बढ़े, आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा
- ‘आपकी उपलब्धि युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी’, पीएम मोदी ने दी पदक विजेताओं को बधाई
- सीडब्ल्यूजी 2026: मेंस जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाल, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज
- टेस्ला ने भारत में मॉडल Y प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव की टेस्ट ड्राइव शुरू की
निगम के 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई















