Breaking News

भिलाई वासियों ने पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि


शहर 03 August 2026
post

भिलाई वासियों ने पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि

भिलाई  अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननेता स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर रविवार को भिलाई के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. पंडित विद्याचरण शुक्ल को भी उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

समारोह में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, भिलाई और दुर्ग के महापौर, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.