नई दिल्ली, 04 अगस्त संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जवाबदेही की मांग की।
संसद भवन परिसर में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद, राजद सांसद मनोज झा, संजय यादव, कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन, कर्मवीर बौद्ध सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने एक पोस्टर हाथ में ले रखा था, जिस पर लिखा था, "भाजपा ने किया राम का अपमान, दान चोरी पर कब दोगे बयान।" कई सांसदों ने "चंदा चोर गद्दी छोड़" लिखे पोस्टर भी प्रदर्शित किए। कांग्रेस सांसदों ने एक बड़ा पोस्टर हाथ में लेकर सवाल किया, "अमित शाह संसद से गायब क्यों?"
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रतीकात्मक रूप से एक दानपात्र भी रखा, जिसमें कई सांसदों ने विरोध स्वरूप चंदा डाला। प्रदर्शन के दौरान "शेम-शेम" के नारे भी लगाए गए और सरकार से राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर जवाब देने की मांग की गई।
इस बीच मध्यप्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी से थक चुकी है और उपचुनाव के नतीजे इसकी शुरुआत हैं।
इससे पहले संसद भवन में इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में संसद के भीतर विपक्ष की रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं- भाजपा से ऊब चुकी जनता















