पंजाबी गायिका अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों को दी। अफसाना ने बताया कि उनका अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है और तब तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। उन्होंने फैंस से अपील की कि यदि उनके अकाउंट से कोई संदिग्ध संदेश आए तो उसे नजरअंदाज करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
वीडियो में अफसाना ने हैकिंग की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंस्टाग्राम उनके लिए सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि अपने प्रशंसकों से जुड़ने और पेशेवर गतिविधियों की जानकारी शेयर करने का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी के निजी अकाउंट का इस तरह दुरुपयोग करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। गायिका ने बताया कि उन्होंने अकाउंट रिकवरी के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही उनका अकाउंट वापस मिल जाएगा।
अफसाना खान पंजाबी संगीत जगत की चर्चित गायिका हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में रियलिटी शो 'वॉइस ऑफ पंजाब सीजन 3' से की थी। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ गाए 'तितलियां' और 'धक्का' जैसे गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके अलावा वह 2021 में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भी नजर आई थीं। हाल ही में रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर' के गीत 'नाल नचना' में अपनी आवाज देने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
सिंगर अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक















