नई दिल्ली, 05 अगस्त वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मंगलवार रात साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने साउथ दिल्ली की टीम को 19.5 ओवर में 160 रन पर समेट दिया, इसके बाद लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। वेस्ट दिल्ली के गेंदबाजों ने पूरे मैच में सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
पारी के अंतिम चरण में विजन पांचाल ने 12 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 160 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से मयंक गुसाईं ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 13 रन देकर तीन विकेट झटके। कुलवंत खेजरोलिया ने दो विकेट लिए, जबकि नितीश राणा ने भी एक सफलता हासिल की।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही 26 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद नितीश राणा और कृष यादव ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर पारी को संभाला।
राणा ने 25 गेंदों पर 32 रन की संयमित पारी खेली। मध्यक्रम में कुछ विकेट गिरने के बावजूद वेस्ट दिल्ली की टीम मैच पर अपनी पकड़ बनाए रही।
इसके बाद आयुष दोसेजा ने दबाव में 27 गेंदों पर 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें मयंक गुसाईं का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 10 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर अपने हरफनमौला प्रदर्शन को पूरा किया और टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।
Breaking News
- बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान
- जापान की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर उत्तर कोरिया ने 'और सैन्य विकल्पों' की दी चेतावनी
- उत्तर कोरिया की सीमा के पास अमेरिकी ड्रोन पहुंचा, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
- जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
- लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती कांग्रेसः सतीश पूनिया
- ऑडियो लॉन्च के साथ चर्चा में 'विश्वनाथ एंड संस', 14 अगस्त को होगी रिलीज
- सरकार का दावा: प्रसारकों की स्वायत्तता पर कोई शिकायत नहीं
- ओपनएआई और मानव निर्मित एआई एजेंट नए सुरक्षा उल्लंघनों में शामिल पाए गए।
- सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अगली पीढ़ी की एआई मेमोरी तकनीक लॉन्च की
- चांद पर मचेगी तबाही! आज फाल्कन-9 का मलबा करेगा टक्कर, धरती से देख सकेंगे लोग
डीपीएल: वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हराया








.jpg)






