Breaking News

इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस


देश 10 August 2026
post

इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 11 अगस्त का दिन वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। इसी दिन वर्ष 1908 में युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल और कुछ महीने थी। इतनी कम उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले खुदीराम बोस भारतीय युवाओं के लिए साहस और देशभक्ति की मिसाल बन गए।

खुदीराम बोस अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय थे। मुजफ्फरपुर में ब्रिटिश अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और मुकदमे के बाद फांसी की सजा सुनाई गई। 11 अगस्त 1908 को मुजफ्फरपुर जेल में उन्हें फांसी दे दी गई।

कहा जाता है कि खुदीराम बोस ने बेहद निडरता के साथ फांसी का सामना किया। उनके हाथ में भगवद्गीता होने और चेहरे पर मुस्कान के साथ फांसी के तख्ते की ओर बढ़ने की कथा ने उन्हें जनमानस में अमर बना दिया।

उनकी शहादत का बंगाल के युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा। खुदीराम के नाम वाली धोती पहनना देशभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया। उनकी कुर्बानी ने युवाओं में अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का जोश और तेज कर दिया। आज भी खुदीराम बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के साहसी और अमर शहीदों में सम्मान के साथ लिया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1914 - फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 - पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1940 - ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 - अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1948 - दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन हुआ।

1960 - अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 - दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

1962 - सोवियत संघ ने वोस्टोक-3 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया। इसमें सवार एंड्रीयन निकोलायेव ने 4 दिन के भीतर 64 बार धरती की परिक्रमा की थी। ऐसा करने वाले वे पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

1984 - लॉस एंजलीस ओलंपिक खेलों में दक्षिण अफ्रीकी मूल की ब्रिटिश धावक जोला बड 3000 मीटर की दौड़ में अमेरिका की शीर्ष धावक मैरी डेकर से टकरा गईं। मैरी को दौड़ से बाहर होना पड़ा।

1984 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

2003 - उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।

2004 - भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न।

2004 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।

2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

2008 - आर.जे. नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।

2008 - भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता।

जन्म

1961 - चन्द्र शेखर बेल्लाना - भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से राजनीतिज्ञ हैं।

1892 - आर्ची विलेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।

1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।

1954 - यशपाल शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर, जो 1983 में पहली बार 'क्रिकेट विश्वकप' विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।

1954 - एम. वी. नरसिम्हा राव, भारतीय क्रिकेटर।

1974 - अंजू जैन, भारतीय क्रिकेटर।

1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।

निधन

1908 - खुदीराम बोस - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

2000 - पी. जयराज - अभिनेता।

2007 - एन्थनी विल्सन - ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ।

2018 - वी.एस. नायपॉल - भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।

2020 - राहत इंदौरी - प्रसिद्ध उर्दू शायर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार थे।

You might also like!