एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे होने के मौके पर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने 'एक्सेल ओरिजिन्स' नाम से नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य 30 साल से कम उम्र के भारतीय फिल्ममेकर्स की नई प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें अपनी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने का मंच देना है। इस पहल के जरिए युवा निर्देशकों और लेखकों को अपने ओरिजिनल आइडियाज पर काम करने के लिए जरूरी संसाधन और क्रिएटिव स्वतंत्रता उपलब्ध कराने की योजना है।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने जब एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी, तब दोनों की उम्र 26 साल थी। वर्ष 2001 में आई उनकी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' ने युवाओं की सोच और रिश्तों को नए अंदाज में पेश किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। अब 25 साल बाद 'एक्सेल ओरिजिन्स' के जरिए कंपनी उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी के कहानीकारों को अवसर देना चाहती है।
'एक्सेल ओरिजिन्स' के तहत ऐसे युवा राइटर्स और डायरेक्टर्स की तलाश की जाएगी, जिनकी कहानी कहने की शैली और दृष्टिकोण अलग हो। पहल में अलग-अलग जॉनर और फॉर्मेट की कहानियों के साथ नए कलाकारों और अन्य क्रिएटिव टैलेंट को भी मौका देने पर जोर रहेगा। इसका लक्ष्य केवल नई फिल्मों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे ओरिजिनल आइडिया और आईपी तैयार करना भी है, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट के अगले अध्याय का हिस्सा बन सकें। कंपनी के मुताबिक, यह पहल स्थापित नामों से पहले नई प्रतिभाओं पर भरोसा करने की दिशा में एक कदम है।
Breaking News
- यूरिक एसिड में चावल का पानी पीने से क्या फायदा होता है
- अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1215 वाहनों के ई-चालान
- जिले में अब तक 546.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- संगीतमय श्रीराम कथा में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल
- रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार
- रायपुर : राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
- रायपुर : पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार
- सच्चा धर्मात्मा हर जीव के हित की सोचता है : मुनि आगम सागर
- रायपुर : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय
- Raipur Tiranga Yatra: आज रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, इन रास्तों से न गुजरें
फरहान अख्तर ने खोला नए फिल्ममेकर्स के लिए दरवाजा, लॉन्च किया 'एक्सेल ओरिजिन'













.jpg)

.jpg)