रायपुर:
देश के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से
अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी
बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी
नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए
छत्तीसगढ़ की तो यहां कई जिलों में अभी भी बारिश (CG Weather Update) का दौर जारी है। हालांकि कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि में कमी आई है
लेकिन तीन दिन बाद फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में
भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि तीन दिनों बाद फिर से प्रदेश
के कई हिस्सों में जमकर बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी
बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजनांदगांव, कोंडागांव, बलरामपुर, सूरजपुर जशपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 10 अगस्त 2026
तक 712.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते
24 घंटे में जिले में 1.8 मिली मीटर
औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 607.0
मिली मीटर, जैजैपुर में 538.1, मालखरौदा में 842.9, डभरा में 739.5, नया बाराद्वार में 801.5, अड़भार में 694.5, हसौद में 644.8, चंद्रपुर में 822.7, एवं भोथिया में 724.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई
है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 2.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 0, मालखरौदा
में 2.0, डभरा में 5.5, नया बाराद्वार
में 0, अड़भार में 1.7, हसौद में 0,
चंद्रपुर में 5.0, एवं भोथिया में 0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
कोरबा
जिले में एक जून से आज तक कुल 664.6
मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी
के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 717.8 मिलीमीटर,
अजगरबहार 480.5, भैंसमा, 621.1, करतला 641.9, बरपाली 701.8, कटघोरा
673.5 दीपका 750.5, दर्री 782.8,
पाली 718, हरदीबाजार 555.2, पोंड़ीउपरोड़ा 684, और पसान तहसील में 647.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे
में जिले में 5.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
















