रायपुर:
वन्यजीव संरक्षण और वन्यजीव तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार सख्त
कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के धौड़ाई परिक्षेत्र में वन विभाग
की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे
से एक तेंदुए की खाल और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। वनमंडलाधिकारी के निर्देशन
में धौड़ाई परिक्षेत्र के वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने 8 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान गायतापारा सड़क किनारे तीन व्यक्तियों को दो
मोटरसाइकिलों से तेंदुए की खाल ले जाते हुए पकड़ा। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई
करते हुए वाहन क्रमांक CG-21/J-4096 और CG-21/J-0920 सहित तेंदुए की खाल जब्त कर ली। जब्त की गई तेंदुए की खाल की लंबाई 184
सेंटीमीटर, सामने के दोनों पैरों के बीच की
लंबाई 125 सेंटीमीटर, पीछे के दोनों
पैरों के बीच की लंबाई 118 सेंटीमीटर तथा पेट की चौड़ाई 55
सेंटीमीटर पाई गई।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनूराम कचलाम (39 वर्ष), निवासी
ग्राम रोहताड़, छोटेडोंगर, पुनीत कुमार
बघेल (32 वर्ष), निवासी ग्राम
छोटेडोंगर (डुरकाडोंगरी) और जमधर पोटाई (50 वर्ष), निवासी ग्राम तारागांव, धौड़ाई शामिल हैं। तीनों आरोपियों
को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, नारायणपुर के
न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक
रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,
1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अपराध
में 7 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। मामले की जांच जारी
है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए
पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वन्यजीवों का अवैध शिकार और तस्करी करने वालों के खिलाफ
कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने वन अधिकारियों को वन्यजीव संरक्षण को
और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
Breaking News
- न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने जीता विश्वास मत, बने रहेंगे नेशनल पार्टी के नेता
- बाढ़ के बाद फिलीपींस में जलजनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक निकली तिरंगा यात्रा
- रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगा प्रतिबंध, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश
- किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- घरेलू सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
- Mumbai ऑक्शन सेशन में हेरफेर नहीं: SEBI प्रमुख
- रायपुर : हाथियों से जनहानि में कमी जशपुर वनमंडल में प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान तेज
- स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे ध्वजारोहण
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की खाल जब्त
















