Breaking News

रिसाली में बिजली बिल वृद्धि को लेकर दिनेश पटेल के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क


शहर 13 August 2026
post

रिसाली में बिजली बिल वृद्धि को लेकर दिनेश पटेल के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क

 रिसाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में रिसाली निगम के 40 वार्डों में चल रहे वार्ड चलो अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को वार्ड 2 की बस्ती में नागरिकों से जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी, वार्ड की वर्तमान समस्याओं और बिजली बिल में स्मार्ट मीटर लगने के कारण होने वाली बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि पर रहवासियों से चर्चा की गई। 

इस अभियान में लोगों से अपील की गई की स्मार्ट मीटर को हटवाने दिए जा रहे फॉर्म को भरें तथा वार्ड में निगम से संबंधित कोई भी समस्या होने पर वार्ड अध्यक्ष या वार्ड के कांग्रेसजनों से शिकायत करें।

इस वार्ड भ्रमण अभियान के तीसरे दिन जिला महासचिव राजेंद्र रजक, ब्लॉक उपाध्यक्ष डोमार देशमुख, ब्लॉक महासचिव गुलाब दास मानिकपुरी, सेक्टर प्रभारी मुज्ञा समद, मंडल अध्यक्ष पेनुक नेताम, उबारन टंडन, ओम प्रकाश रात्रे, उत्तम कुमार मालेर, मोहन लाल साहू, वेद राम, चैन सिंह, डेहर सिंह साहू, प्रहलाद सागर, आदित्य पासी, अजय तांडी, मनोज साव, इंद्र कुमार बाँधे, रमेश कुंभकार आदि उपस्थित रहे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.