नई दिल्ली, 13 अगस्त ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिका में चिप स्टॉक्स में आई तेजी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,748.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 143.04 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,588.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 53,752.99 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,833.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,674.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत टूट कर 26,331.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत लुढ़क कर 24,408.50 अंक के स्तर पर काम कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.45 प्रतिशत फिसल कर 5,694.77 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.02 प्रतिशत गिर कर 6,308.59 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,622.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत उछल कर 3,963.15 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 290.50 अंक यानी 4.42 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,869.54 अंक के स्तर पर आ गया है।
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज के निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त बढ़त बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,172.94 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की उछाल के साथ 68,697 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 460.05 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,978.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत उछल कर 25,457 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Breaking News
- असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच राज्य के सांसदों से मिले किरेन रिजिजू
- खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की, कहा- यह दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण
- देश के अधिकतर क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश होने के आसार
- लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- चीन और रूस ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट के पीछे अल-कायदा को जिम्मेदार ठहराया
- पीओके में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ बेल्जियम में कश्मीरी समुदाय ने निकाला मार्च
- केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’
- होर्मुज़ को लेकर ईरान ने अमेरिका को दी गलतफहमी से बचने की नसीहत
- Domino’s संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स की कमाई में बढ़ोतरी रेवेन्यू ₹2,570 करोड़
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार















