काठमांडू, 17 अगस्त भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना को सैन्य और स्वास्थ्य सामग्री हस्तांतरित की है। नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल के निमंत्रण पर नेपाल दौरे पर आए जनरल सेठ ने सैन्य मुख्यालय जंगी अड्डा में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सामग्री सौंपी।
सैनिक प्रवक्ता सहायक रथी राजाराम बस्नेत ने बताया कि सैन्य और स्वास्थ्य सामग्री में क्या-क्या सामान हस्तांतरित किया गया है, इसकी जानकारी अभी निश्चित नहीं हुई है। इससे पहले भारतीय स्थल सेनाध्यक्ष जनरल सेठ ने नेपाली सेना के मुख्यालय जंगी अड्डा परिसर में पौधरोपण किया। जंगी अड्डा में प्रधानसेनापति अशोकराज सिग्देल के साथ शिष्टाचार मुलाकात करने से पहले जनरल सेठ ने सैनिक मंच, टुंडिखेल में माल्यार्पण किया। जंगी अड्डा में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
जनरल धीरज सेठ को आज ही राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नेपाली सेना के मानार्थ महारथी की उपाधि का दर्ज्यानी चिह्न प्रदान किया। नेपाल और भारत के सेनाध्यक्षों को एक-दूसरे के देश में मानार्थ महारथी की उपाधि प्रदान करने की परंपरा रही है।
Breaking News
- स्नातक स्तर की पढ़ाई शिक्षा का अंत नहीं बल्कि निरंतर अनुकूलन की ओर एक संक्रमणकालीन चरण है: वीपी राधाकृष्णन
- स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित आतंकी समूह शहजाद भट्टी नेटवर्क का भंडाफोड़: गृह मंत्री अमित शाह
- नालंदा विश्वविद्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 500 बूथ स्तरीय अधिकारियों से बातचीत की।
- दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए एकीकृत लाइसेंसिंग व्यवस्था की लागू
- असम सरकार 1 हजार प्रगतिशील किसानों को 1-1 लाख रुपये का इनाम देगी : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
- भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: राम माधव, स्मृति ईरानी और बिप्लब देब शामिल, नितिन नवीन के नेतृत्व में टीम गठित
- MEA सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता की प्राथमिकताओं को किया रेखांकित
- भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल सेठ ने नेपाली सेना को सैन्य और स्वास्थ्य सामग्री सौंपी
- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को स्पीकर ने दिया सांसदों के सवालों का सदन में जवाब देने का निर्देश
- LPG सप्लाई संकट से निपटने की तैयारी, सरकार ने बनाया नया प्लान
भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल सेठ ने नेपाली सेना को सैन्य और स्वास्थ्य सामग्री सौंपी















