ढाका, 18 अगस्त बांग्लादेश पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की परीक्षा के पेपर लीक के पुराने प्रकरण में जवाबदेह अधिकारी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। बीपीएससी के प्रोग्रामर कौशिक देबनाथ को सोमवार को ढाका की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कौशिक ने ढाका मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज मो. शाहजहां कबीर के सामने आत्मसमर्पण करते हुए जमानत की मांग की। वकील एडवोकेट मो. शरीफुल इस्लाम ने दलील दी कि उनके मुवक्किल पर एफआईआर और चार्जशीट में लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी और कौशिक को जेल भेजने का आदेश दिया।
कौशिक ने 7 जुलाई को उच्च न्यायालय से छह सप्ताह की जमानत ली थी और उन्हें ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने सोमवार को सरेंडर किया सीआईडी सब इंस्पेक्टर निप्पॉन चंद्र चंदा ने 8 जुलाई, 2024 को पलटन मॉडल पुलिस स्टेशन में बांग्लादेश पब्लिक सर्विस कमीशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में 31 लोगों के नाम शामिल थे और 50-60 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाए गए थे।
जांच के बाद सीआईडी के अतिरिक्त अधीक्षक सुमन कुमार साहा ने 18 मई को 55 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसमें कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक करने वाले सिंडिकेट के सरगना आबेद अली का नाम भी शामिल था।
चार्जशीट के अनुसार, सिंडिकेट ने परीक्षा से पहले चुने हुए उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए। आरोप है कि सिंडिकेट ने उम्मीदवारों से पहले ही बड़ी रकम वसूली । जांच में पाया गया कि यह नेटवर्क कई जिलों में काम करता था।
Breaking News
- उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्रोत महोत्सव में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री ने किया जल संरक्षण पर आधारित ‘नीर-नारी-निधि’ पुस्तक का विमोचन
- WTC पॉइंट्स टेबल अपडेट: श्रीलंका को हराकर भारत का अंक प्रतिशत सुधरा
- सात्विक-चिराग को बढ़त: विपक्षी जोड़ी के हटने से सीधे प्री-क्वार्टर में जगह
- जसवंत सिंह रावत: जिन्होंने अदम्य साहस से रचा इतिहास
- तुलसीदास: भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य के अमर दीप
- जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-14 और 19 ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया
- मानव सुथार की स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने गाले में श्रीलंका को हराया।
बांग्लादेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण, जवाबदेह अधिकारी सलाखों के पीछे
















