Breaking News

जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-14 और 19 ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया


खेल 19 August 2026
post

जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-14 और 19 ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया

रायगढ़, 19 अगस्त  बीसीसीआई के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अनुमति के बाद जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ ने नए क्रिकेट सत्र के लिए अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों वर्गों के ट्रायल आईटीआई कॉलेज ग्राउंड, बोईरदादर रोड में आयोजित होंगे।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि ट्रायल के लिए पंकज बोहिदार, अभिषेक गुप्ता और जफर उल्लाह सिद्धीकी को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतरिम टीम का चयन करेंगे। ट्रायल से पहले प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में खिलाड़ियों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए रोहित नामदेव के मोबाइल नंबर 9302982991 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों काे पंजीयन के लिए दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो, पिछले छह वर्षों की मूल शैक्षणिक अंकसूची, डिजिटल एवं मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटोयुक्त आधार कार्ड, मूल पैन कार्ड तथा बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ट्रायल के दिन पंजीयन नहीं किया जाएगा।

संघ के अनुसार अंडर-19 वर्ग में एक सितंबर 2008 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। वहीं अंडर-14 वर्ग के लिए जन्मतिथि एक सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच होना आवश्यक है।

अंडर-19 वर्ग का ट्रायल 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे से तथा अंडर-14 वर्ग का ट्रायल छह सितंबर को प्रातः 10 बजे से आईटीआई कॉलेज ग्राउंड, बोईरदादर रोड में आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.