नई दिल्ली, 20 अगस्त ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बुधवार को लंबे समय वाले कर्ज को वापस खरीदने का ऐलान करने की वजह से बॉन्ड मार्केट का दबाव घट गया। इसके कारण अमेरिकी स्टॉक मार्केट के निवेशक उत्साहित होकर कारोबार करते रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद वापस बढ़त हासिल कर बंद होने में सफल रहा। यह सूचकांक 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,707.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,331.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 53,480.24 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,743.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,501.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत टूट कर 26,091.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत लुढ़क कर 5,666.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 178.54 अंक यानी 0.40 प्रतिशत फिसल कर 44,540.81 अंक के स्तर पर आ गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 160 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,250 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 598.58 अंक यानी 0.92 प्रतिशत उछल कर 65,925 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्ती तेजी बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 400.15 अंक यानी 5.82 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,871.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 79.87 अंक यानी 1.25 प्रतिशत उछल कर 6,473.99 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 292.93 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,788 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,614.83 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,905.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- रायपुर : अवैध खाद भंडारण और जैव उत्प्रेरक के खिलाफ कृषि विभाग की कार्रवाई, गोदाम सील
- रायपुर : अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी
- शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सात दिन की गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में
- डिजिटल वाणिज्य से एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर आईआईटी मद्रास में राष्ट्रीय संगोष्ठी
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने उठाए वित्तीय संघवाद, नदी जल और परिसीमन के मुद्दे
- KBC 18: बिग बी और प्रसून जोशी की जुगलबंदी, मंच पर छलका दशकों का भरोसा
- सोनम कपूर के फैशन में दिखी भारतीय कला की खूबसूरत झलक
- 'आवारापन 2' की रफ्तार के आगे धीमी पड़ी 'बंटवारा 1947' की कमाई
- दालचीनी, मेथी और हल्दी का सेवन क्यों है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय
- चुकंदर खाने से मिलते हैं ये शानदार फायदे
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख















