भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है, जबकि सनी देओल की 'बंटवारा 1947' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए संघर्ष कर रही है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के छह दिन पूरे कर चुकी हैं और अब इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा अंतर सामने आ गया है। जहां 'आवारापन 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं 'बंटवारा 1947' अभी 50 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' ने छठे दिन करीब 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 153.59 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी अभिनीत इस एक्शन-ड्रामा को दर्शकों की लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म अपनी मजबूत रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है।
वहीं, 'बंटवारा 1947' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का उसका सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 32.15 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 45.42 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म के लिए छह दिनों में यह प्रदर्शन निराशाजनक माना जा रहा है। 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच कमाई का बढ़ता अंतर बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की अलग-अलग किस्मत को साफ तौर पर दिखा रहा है।
Breaking News
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने उठाए वित्तीय संघवाद, नदी जल और परिसीमन के मुद्दे
- KBC 18: बिग बी और प्रसून जोशी की जुगलबंदी, मंच पर छलका दशकों का भरोसा
- सोनम कपूर के फैशन में दिखी भारतीय कला की खूबसूरत झलक
- 'आवारापन 2' की रफ्तार के आगे धीमी पड़ी 'बंटवारा 1947' की कमाई
- दालचीनी, मेथी और हल्दी का सेवन क्यों है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय
- चुकंदर खाने से मिलते हैं ये शानदार फायदे
- सिनक्विफील्ड कप: आर्मगेडन में हार के बाद प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर रहे
- स्टॉक मार्केट में क्रेडेंट कनेक्ट की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा
- धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- तमिलनाडु सरकार सऊदी अरब से मछुआरे के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में है, ऐसा सार्वजनिक विकास मंत्री आधव अर्जुन ने कहा।
'आवारापन 2' की रफ्तार के आगे धीमी पड़ी 'बंटवारा 1947' की कमाई















