नई दिल्ली, 20 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्यसमिति के ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गान की जगह केवल दो अंतरे गाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देशविरोधी कदम बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के रास्ते पर लौट रही है।
अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया था। उनके मुताबिक, इसी तरह की राजनीति ने दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत दी और आगे चलकर देश के विभाजन की परिस्थितियां बनीं।
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया। शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर वोट बैंक की राजनीति के लिए उसी तुष्टीकरण की राह पर आगे बढ़ रही है।
अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले को संसद द्वारा बनाए गए कानून की खुली अवहेलना बताया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के कथित तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के साथ पहले हुई गलती के परिणाम देश भुगत चुका है और ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए।
Breaking News
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने उठाए वित्तीय संघवाद, नदी जल और परिसीमन के मुद्दे
- KBC 18: बिग बी और प्रसून जोशी की जुगलबंदी, मंच पर छलका दशकों का भरोसा
- सोनम कपूर के फैशन में दिखी भारतीय कला की खूबसूरत झलक
- 'आवारापन 2' की रफ्तार के आगे धीमी पड़ी 'बंटवारा 1947' की कमाई
- दालचीनी, मेथी और हल्दी का सेवन क्यों है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय
- चुकंदर खाने से मिलते हैं ये शानदार फायदे
- सिनक्विफील्ड कप: आर्मगेडन में हार के बाद प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर रहे
- स्टॉक मार्केट में क्रेडेंट कनेक्ट की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा
- धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- तमिलनाडु सरकार सऊदी अरब से मछुआरे के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में है, ऐसा सार्वजनिक विकास मंत्री आधव अर्जुन ने कहा।
अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘वंदे मातरम्’ को लेकर तुष्टीकरण का आरोप















