साल 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उनके प्रचार-प्रसार के आरोप में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने ऑर्थर रोड जेल में बिताए अपने मुश्किल दिनों को याद किया है। करीब 67 दिनों तक हिरासत में रहे राज ने एक इंटरव्यू में जेल के हालात का जिक्र करते हुए बताया कि वहां जगह की इतनी कमी थी कि कैदियों को एक-दूसरे के ऊपर सोना पड़ता था और खाने की गुणवत्ता भी बेहद खराब थी। उन्होंने इस कठिन दौर में पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। राज ने गिरफ्तारी के बाद सामने आई तलाक की अफवाहों का भी जिक्र किया और बताया कि इन खबरों ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया था।
दिए इंटरव्यू में राज ने बताया कि जेल में रहते हुए उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली कि शिल्पा उनसे अलग होने और तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस खबर ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया था। राज ने बताया कि उस रात वह सो नहीं पाए और उन्हें जिंदगी खत्म करने जैसे ख्याल आने लगे थे। अगले दिन फोन पर शिल्पा से बातचीत हुई तो उन्होंने राज को भरोसा दिलाया कि ये सभी खबरें गलत हैं और वह उनके साथ हैं। राज के मुताबिक, शिल्पा ने उन्हें इस मुश्किल वक्त में मजबूत रहने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि उन्हें उन पर पूरा विश्वास है।
राज ने यह भी बताया कि उनकी गिरफ्तारी का शिल्पा पर भी गहरा मानसिक और भावनात्मक असर पड़ा था। पति की गैरमौजूदगी में उन्हें घर के साथ-साथ दूसरी जिम्मेदारियां भी अकेले संभालनी पड़ीं। राज के जेल में होने के कारण कारोबार संभालना मुश्किल होने पर शिल्पा ने रातों-रात कंपनी बंद करने का फैसला लिया था। राज के अनुसार, शिल्पा ने मामले की कानूनी लड़ाई में भी पूरी ताकत झोंक दी और उनके लिए एक मजबूत कानूनी टीम तैयार की। आखिरकार 67 दिनों बाद राज जेल से बाहर आए। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद से ही वह अपने ऊपर लगे आरोपों और किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं।
Breaking News
- जसवंत सिंह रावत: जिन्होंने अदम्य साहस से रचा इतिहास
- तुलसीदास: भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य के अमर दीप
- जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-14 और 19 ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया
- मानव सुथार की स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने गाले में श्रीलंका को हराया।
- समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
- रायपुर : एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्री श्याम बिहारी जायसवाल
- मुश्किल दौर को याद कर भावुक हुए राज कुंद्रा
- 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2'
- चांद पर SpaceX के रॉकेट ने छोड़ा निशान, NASA ने तस्वीरों से किया खुलासा
- हगिंग फेस हैक के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए ओपनएआई ने मॉडल ट्रेनिंग की गति धीमी कर दी है।
मुश्किल दौर को याद कर भावुक हुए राज कुंद्रा















