धमतरी, 21 अगस्त धमतरी जिले में बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और शासन की वित्तीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बैंक अधिकारियों को सभी बैंकिंग योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की तिमाही समीक्षा बैठक हुई, जिसमें ऋण वितरण, लंबित प्रकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, एनआरएलएम सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। कृषि के साथ उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन को भी बैंकिंग सहायता में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र प्रकरणों को अनावश्यक कारणों से लंबित या वापस नहीं किया जाए और जरूरत पड़ने पर बैंक अधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर प्रकरणों का निराकरण करें। बैठक में कमजोर एवं प्राथमिकता वाले वर्गों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध वर्तमान उपलब्धि 2.66 प्रतिशत तथा डीआरआई क्षेत्र में 1 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध महज 0.02 प्रतिशत उपलब्धि पर कलेक्टर ने चिंता जताते हुए इन क्षेत्रों में ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों पर भी कलेक्टर ने सख्ती दिखाई। एंटरप्राइज फाइनेंस योजना के प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के एनआरएलएम जिला परियोजना प्रबंधक जय वर्मा, भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के प्रबंधक अविनाश टोप्पो, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक दिलीप दामानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि बैंक और जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय से ही योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। इसलिए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा के साथ बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Breaking News
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- खिताब के लिए शीर्ष दो टीमों में भिड़ंत, गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स फाइनल में आमने-सामने
- लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स इंटर मिलान से जुड़े
- आउटर दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद सिमरजीत बोले, अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहा ध्यान
- द व्वन की रिलीज डेट कन्फर्म सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म को मिली नई तारीख
- 'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का इशारों में पलटवार
- रायपुर : रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल
- रायपुर : मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
बैंकिंग योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करें : कलेक्टर
















