रोम, 22 अगस्त लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स ने इंटर मिलान के साथ करार पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह इस गर्मियों में इटली के इस क्लब से जुड़ने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं।
25 वर्षीय जोन्स लिवरपूल में 16 साल बिताने के बाद पहली बार इंग्लैंड से बाहर खेलने जाएंगे। वह इंटर मिलान में इंग्लैंड के जॉन स्टोन्स और डीजेड स्पेंस के साथ जुड़ेंगे। इंटर के इतिहास में जोन्स क्लब के लिए खेलने वाले छठे इंग्लिश खिलाड़ी होंगे।
इंटर मिलान ने एक बयान में कहा कि जोन्स के लिए अब एक नई और शानदार चुनौती का समय है और वह अपने पूरे करियर के दौरान साथ रही आत्मविश्वास की भावना के साथ इस नए सफर की शुरुआत करेंगे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जोन्स का यह करार करीब 3.5 करोड़ यूरो (लगभग 4.08 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का है।
लिवरपूल को भावुक विदाई
जोन्स ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिवरपूल को भावुक विदाई देते हुए कहा, “16 साल बाद अब अलविदा कहने का समय आ गया है।”
उन्होंने कहा, “मैं एक बच्चे के रूप में लिवरपूल के लिए खेलने का सपना लेकर यहां आया था और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे वास्तव में उस सपने को जीने का मौका मिला।” जोन्स ने कहा कि लिवरपूल हमेशा उनके जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहेगा।
इंटर मिलान नए सत्र में अपने सीरी-ए अभियान की शुरुआत शनिवार को मोनजा के खिलाफ मुकाबले से करेगा।
Breaking News
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- खिताब के लिए शीर्ष दो टीमों में भिड़ंत, गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स फाइनल में आमने-सामने
- लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स इंटर मिलान से जुड़े
- आउटर दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद सिमरजीत बोले, अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहा ध्यान
- द व्वन की रिलीज डेट कन्फर्म सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म को मिली नई तारीख
- 'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का इशारों में पलटवार
- रायपुर : रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल
- रायपुर : मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स इंटर मिलान से जुड़े















