Breaking News

अरविन्दर सिंग खुराना बने छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष


शहर 21 August 2026
post

अरविन्दर सिंग खुराना बने छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष

भिलाई  छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की विशेष आम सभा व कार्यकारी समिति के चुनाव में अरविंदर सिंग खुराना को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव राजेश जंघेल चुने गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में शशि बघेल, शैलेंद्र जोशी, बुधराम सारंग, मनोज मित्रा एवं अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। उपाध्यक्ष घनश्याम जंघेल एवं अनिता सिंदे, सचिव डॉ. राजेश जंघेल, सह सचिव अशोक कुमार साहू एवं माधुरी साहू को नई कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने सांसद विजय बघेल का धन्यवाद किया , विश्वास जता कर ये जिम्मेदारी उन्होंने सौंपी।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ में एकजुटता और टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों का हमेशा एक लक्ष्य होता है कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो। 

You might also like!