Breaking News

प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने यूपीआई के दस साल पूरे होने पर दी बधाई


देश 25 August 2026
post

प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने यूपीआई के दस साल पूरे होने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 25 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संचालन के दस साल पूरे होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि एक दशक पहले यूपीआई लॉन्च किया गया था, जो भारत के डिजिटल पेमेंट के सफर में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसका दायरा और पहुंच ऐसी है कि हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपना यूपीआई अनुभव साझा करने और यह बताने की अपील की कि इसने आपकी जिदगी पर क्या प्रभाव डाला।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी के नेतृत्व यूपीआई के 10 साल परिवर्तनकारी बदलाव के एक दशक की कहानी है। एक साहसी सोच से लेकर डिजिटल पेमेंट की सफलता की कहानी बनने तक, यूपीआई ने हर भारतीय के लिए लेन-देन को तेज, आसान, सुरक्षित और सुलभ बना दिया है। यह डिजिटल इंडिया की ताकत है। सशक्तिकरण, समावेश और जीवन को आसान बनाने के लिए तकनीक।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूपीआई प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन का परिणाम है, जिसमें डिजिटल भारत को हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प था। आज यूपीआई ने भारत में डिजिटल भुगतान को आसान, तेज और सुलभ बनाया है तथा दुनिया को भारत की डिजिटल ताकत का एहसास कराया है।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई उस 'डिजिटल इंडिया' क्रांति का प्रतीक बन गया है, जिसने भारत में डिजिटल पेमेंट को आसान, तेज और निर्बाध बना दिया है।

एकीकृत भुगतान इंटरफेस भारत की एक त्वरित भुगतान प्रणाली है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा 11 अप्रैल 2016 को 21 सदस्य बैंकों के साथ पायलट आधार पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद आम जनता के लिए आधिकारिक तौर पर 25 अगस्त 2016 को शुरू किया गया था।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.