Breaking News

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार को दिल्ली में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के प्रीमियर और वित्त मंत्री से मुलाकात की


देश 25 August 2026
post

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार को दिल्ली में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के प्रीमियर और वित्त मंत्री से मुलाकात की

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के प्रीमियर और वित्त मंत्री नतालियो डी. व्हीटली से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच वित्तीय सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन, निवेश प्रोत्साहन और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि नतालियो व्हीटली वित्तीय सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और अपनी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली, गिफ्ट सिटी, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.