विमानन के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख इसी बदलाव की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में दर्ज है। साल 1939 के इस तारीख पर जर्मनी में जेट इंजन से संचालित दुनिया के पहले विमान हेनकेल ही-178 ने अपनी पहली सफल उड़ान भरी थी। इस ऐतिहासिक उड़ान ने आधुनिक जेट विमानन के विकास की दिशा में एक नया अध्याय खोल दिया।
जर्मन विमान निर्माता और इंजीनियर एर्न्स्ट हाइन्केल के नेतृत्व में तैयार किया गया यह विमान उस दौर की तकनीक से काफी अलग था। ही-178 में टर्बोजेट इंजन का इस्तेमाल किया गया था, जिसने भविष्य के तेज रफ्तार यात्री और सैन्य विमानों की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हालांकि, इस विमान को जर्मन वायुसेना में शामिल नहीं किया गया और तत्कालीन सैन्य अधिकारियों ने इसके विकास को अपेक्षित समर्थन नहीं दिया। बावजूद इसके, जेट तकनीक पर शोध और प्रयोग जारी रहे। बाद के वर्षों में इसी तकनीक ने विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए और आज दुनिया के अधिकांश आधुनिक यात्री विमान जेट इंजनों की शक्ति से आसमान में उड़ान भरते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1604 - अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1781 - हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1939 - जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1870 - भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1976 - भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 - सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
1999 - भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2008 - झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009 - बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया।
2013 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।
जन्म
1859 - दोराबजी टाटा - देश के महान उद्योगपति, जिन्होंने टाटा स्टील की नींव रखी थी।
1908 - सर डॉन ब्रेडमैन - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की महानतम बल्लेबाज।
1957 - एन. वी. रमण - भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
1993 - सी. ए. भवानी देवी - भारतीय महिला तलवारबाज हैं।
निधन
2006 - ऋषिकेश मुखर्जी - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
2010 - रवीन्द्र केलकर - कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे।
1963 - इनायतुल्लाह खान मशरिकी - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1976 - मुकेश - भारतीय पार्श्वगायक
1979 - लॉर्ड माउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।
1982 - आनंदमयी मां।
1997 - मगंती अंकीनीडु - तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।
1997 - आनन्द सिंह - पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1997 - पी. अंकीनीडु प्रसाद राव - पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा।















