Breaking News

शिवमहापुराण सुनने पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’


शहर 25 August 2026
post

शिवमहापुराण सुनने पहुंचे इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

भिलाई l जयंती स्टेडियम में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित सावन शिवमहापुराण कथा के तृतीय वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ भी कथा स्थल पहुंचे।


इस दौरान इंद्रजीत सिंह ने आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह को तीन वर्षों से लगातार शिव महा पुराण कथा के भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति, कथा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत यह आयोजन श्रद्धालुओं के मन में नई शांति और सकारात्मकता का संचार कर रही है।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंच रहे हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह पिछले तीन वर्षों से लगातार इस धार्मिक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन करा रहे हैं। यह आयोजन भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बन गया है। कथा स्थल पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के साथ मलकीत सिंह, जोगाराव, राम, अनिल, निर्मल सिंह, शाहनवाज कुरैशी,हरजिंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.