सिक्किम के ग्रैंड मास्टर त्रिलोक सुब्बा को विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। आकाशवाणी संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ताइक्वांडो खिलाड़ी सिक्किम के ग्रैंड मास्टर त्रिलोक सुब्बा को दक्षिण कोरिया के चुनचियोन में आयोजित होने वाली विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
चैम्पियनशिप 16 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली है। सुब्बा अंडर-60 पुरुष व्यक्तिगत पूमसे और सीनियर वर्ग में टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस चयन से पहले, सुब्बा ने जुलाई 2026 में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो पूमसे चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय टीम के लिए स्वर्ण पदक जीता था। श्री सुब्बा जल्द ही सिक्किम से महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने के लिए रवाना होंगे और फिर चैम्पियनशिप के लिए दक्षिण कोरिया जाएंगे।















