Breaking News

चीनी आइडल यू युहान से भिड़ी फैन कार का दरवाजा खोलने की कोशिश पर भड़के सिंगर


मनोरंजन 29 August 2026
post

चीनी आइडल यू युहान से भिड़ी फैन कार का दरवाजा खोलने की कोशिश पर भड़के सिंगर

चीनी सिंगर और एक्टर यू युहान (Yu Yuhan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला फैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैन ने कथित तौर पर उनकी चलती कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी, जिसके बाद यू युहान अपना आपा खो बैठे। वायरल वीडियो में कुछ फैंस यू युहान की कार के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं और उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान एक महिला फैन पर आरोप है कि उसने कार का दरवाजा खींचने की कोशिश की और अपना फोन उनके बेहद करीब ले जाकर वीडियो बनाने लगी।

फैन की हरकत से नाराज हुए यू युहान रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान यू युहान ने कार से बाहर आकर महिला फैन को रोकने की कोशिश की। वीडियो में वह गुस्से में प्रतिक्रिया देते नजर आए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि उन्होंने फैन का फोन हटाने की कोशिश की, हालांकि घटना की पूरी स्थिति वीडियो से स्पष्ट नहीं है।

वीडियो वायरल होने के बाद यू युहान के प्रशंसकों ने उनकी एजेंसी से कलाकारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि कुछ फैंस की ऐसी हरकतें सितारों की निजी जिंदगी और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। ‘सासाेंग फैन’ कल्चर पर फिर बहस इस घटना के बाद एक बार फिर चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में चर्चित ऑब्सेसिव फैन कल्चर पर बहस शुरू हो गई है। ऐसे फैंस को अक्सर ‘सासाेंग फैन’ कहा जाता है, जो अपने पसंदीदा सितारों की निजी जिंदगी में दखल देने तक पहुंच जाते हैं।


You might also like!