बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का रंजन और अभिनेता आदित्य सील के घर दोहरी खुशी ने दस्तक दी है। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। दोनों बच्चियों का जन्म 23 अगस्त 2026 को हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की और अपनी नन्हीं परियों के नामों का भी खुलासा किया। अनुष्का और आदित्य ने अपनी बेटियों का नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा है।
कपल ने पोस्ट में लिखा कि वे यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियों के आने से उनके दिल खुशियों से भर गए हैं और इन नन्हीं परियों ने उनकी जिंदगी को रोशन कर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कपल की पोस्ट पर शुभकामनाओं और प्यार की बौछार हो रही है।
अनुष्का और आदित्य की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की पहली मुलाकात अनुष्का की मां द्वारा आयोजित एक चैरिटी फैशन शो में हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 21 नवंबर 2021 को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसी साल मई में कपल ने माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। अनुष्का ने बताया था कि उन्होंने परिवार शुरू करने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। अब दोनों अपनी जुड़वा बेटियों के साथ जिंदगी के नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत कर चुके हैं।
Breaking News
- चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर दौड़ में उसैन बोल्ट का विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर
- स्टॉक मार्केट में ललिता ज्वेलरी की मजबूत शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
- यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर जुर्माना, मैदान पर भिड़ंत के बाद मिली सजा
- आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अरुण जेटली को याद किया, दी श्रद्धांजलि
- पंत ने इतिहास रचते हुए धोनी को पीछे छोड़ दिया और विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए।
- 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी आलिया-शाहीन भट्ट की 'डोंट बी शाय'
- अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता
- कार्तिक आर्यन ने सर्जरी के बाद बताई अपनी सेहत
अनुष्का रंजन और आदित्य सील बने माता-पिता















