रायपुर राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 में कथित अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जोन क्रमांक-6 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में निर्माण से जुड़े करीब 113 बिल्डरों और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, नोटिस के बाद भी निर्माण गतिविधियां पूरी तरह नहीं रुकने के आरोप सामने आए हैं।
मामले में निर्माण से जुड़े लोगों में एक कांग्रेस नेता के भाई का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। राजनीतिक रसूख से जुड़े नाम की चर्चा के बाद मामला और गरमा गया है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नोटिस के बाद भी निर्माण जारी होने का आरोप
रावतपुरा फेस-2 में स्थानीय रहवासियों और जनप्रतिनिधि की शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच की। इसके बाद कथित अवैध निर्माण से जुड़े 113 लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण गतिविधियां रोकने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद कुछ स्थानों पर निर्माण से जुड़े काम जारी हैं। लोगों ने निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नोटिस जारी करने के बजाय मौके पर नियमित निरीक्षण और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
निगम अधिकारियों ने कही आगे कार्रवाई की बात
जोन क्रमांक-6 के कमिश्नर हेमंत यादव ने बताया कि स्थानीय रहवासियों के साथ एक जनप्रतिनिधि की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जांच की गई और अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने भी लिया संज्ञान
रावतपुरा फेस-2 में कथित अवैध निर्माण के मामले में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने भी जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।
अब निगाह इस बात पर है कि नोटिस के बाद भी यदि निर्माण जारी रहने की शिकायत सही पाई जाती है, तो नगर निगम संबंधित बिल्डरों और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करता है।
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में राइफलें, बीजीएल शेल और विस्फोटक बरामद
- लिद्दर नदी में छड़ी मुबारक का विसर्जन, अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन
- धर्म का इस्तेमाल नफरत और अमानवीय व्यवहार को उचित ठहराने के लिए नहीं किया जा सकताः धर्मगुरू
- सीजेपी नेतृत्व के हो सकते हैं राजनीतिक हित, लेकिन राजनीतिक मंच नहीं बनना चाहिए : सोनम वांगचुक
- बिहार में 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
- ‘मन की बात’ में एक ऐसी वेबसाइट का उल्लेख जो बताती है कि कब, कहां था किसका शासन
- अहिंसा, संयम और क्षमा से आत्मशुद्धि का मार्ग प्रशस्त : साध्वी रत्ननिधि
- ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का आह्वान, मुस्लिम देश असली दुश्मन की पहचान करें
- वित्त मंत्रालय 2027-28 के केंद्रीय बजट की तैयारी 12 अक्टूबर से शुरू करेगा
- पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन
रायपुर में 113 बिल्डरों को निगम का नोटिस, फिर भी जारी है निर्माण...















