Breaking News

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान


मनोरंजन 31 August 2026
post

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनय के साथ-साथ वह निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 555वीं फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म के नाम और कहानी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है और प्रशंसकों से इस सस्पेंस का आनंद लेने की बात कही है।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें दिल में रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि सही समय पर उन्हें सामने लाने का आनंद अलग होता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी 555वीं फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं और सही समय आने पर फिल्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने प्रशंसकों से तब तक इस सस्पेंस का आनंद लेने की अपील की है। अनुपम की पिछली निर्देशित फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' थी।

कई फिल्मों में आएंगे नजर

अनुपम खेर आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा होंगे। खबरों के मुताबिक, वह रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा 'श्री रामभूमि' में वह विश्व हिंदू परिषद के दिग्गज नेता अशोक सिंघल का किरदार निभाएंगे। उनकी आगामी फिल्मों में 'ये प्रेम मोल लिया' और 'खोसला का घोसला 2' भी शामिल हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.