नई दिल्ली, 04 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साझा सुभाषितम् में भगवान श्रीकृष्ण की वन्दना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, " 'वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्। देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥' जिसका अर्थ है कि वसुदेव-पुत्र, देव-स्वरूप, कंस और चाणूर का संहार करने वाले, माता देवकी को परम आनन्द प्रदान करने वाले जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण की मैं वन्दना करता हूं।"















